facebookmetapixel
Advertisement
योगी सरकार में बदली यूपी की तस्वीर! MSME मंत्री ने बताया कैसे ‘बीमारू’ से बना विकास का मॉडलGSTAT में अपील दाखिल करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मिलेगा मौकाNew rules from July 1: पासपोर्ट महंगा, आधार अपडेट मुफ्त! 1 जुलाई से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, जानिए किस पर कितना असरTata पर साइबर हमले के बाद iPhone 18 Pro की तस्वीरें और सप्लायर लिस्ट लीक, Apple की बढ़ी चिंताIOC शेयर रखने वालों के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने फाइनल डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट घोषित कीMSME, स्किल डेवलपमेंट और विदेशी निवेश पर फोकस, यूपी को बड़ा निवेश हब बनाने में जुटी सरकार: नितिन अग्रवालPFC-REC Merger: शेयरों में किया है निवेश, तो कैसे होगा फायदा? नए निवेशक क्या करें?Aarogya Setu 2.0: घर बैठे मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, डॉक्टर, OPD और आयुष्मान का फायदा; जानें 10 बड़े फीचर्सभारत में वॉटर क्राइसेस बनेगा ₹20 लाख करोड़ निवेश का मौकाICICI Bank Dividend: ICICI Bank के निवेशकों की होगी कमाई! बैंक ने तय की डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

डीएलएफ ने निपटा दिया बकाया कर्ज

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 4:44 PM IST

देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ ने अपने कर्जों का भुगतान कर दिया है और ऐसे में कंपनी को कर्ज दताओं के दरवाजे जाकर अपने कर्ज का ढांचा बदलवाने की गुहार लगाने की जरूरत नहीं है।


हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को नकदी संकट का सामना कर रही रियल्टी फर्मों के कर्ज के ढांचे को बदलने के अपने नियमों में सख्ती कम की है। कुशल पाल सिंह की डीएलएफ का कहना है कि उसने 31 दिसंबर तक के अपने सभी कर्जों का भुगतान कर दिया है।

हालांकि कंपनी ने पुनर्भुगतान की रकम का खुलासा नहीं किया, लेकिन इडलवाइज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार डीएलएफ पर मार्च, 2009 तक लगभग 2,000 करोड़ रुपये का बकाया था।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी रमेश सांका का कहना है, ‘हमें इस तारीख तक का अपना पूरा बकाया चुका दिया है। इसके अलावा, डीएलएफ ने पिछले 6 महीनों में किसी कर्ज का भुगतान आगे के लिए टाला नहीं था।’

कंपनी का यह वक्तव्य उस वक्त देखने को मिल रहा है, जिस वक्त रियल एस्टेट डेवलपर कर्ज के पुनर्भुगतान के मामले से परेशान नजर आ रहे हैं। इडलवाइज के अनुसार डीएलएफ का कुल कर्ज बकाया 30 सितंबर, 2008 तक 14,673 करोड़ रुपये था।

कंपनी अधिकारियों का कहना है कि वे कर्ज के पुनर्भुगतान की योजना में किसी तरह की कोई मुश्किल नहीं देख रहे। डीएलएफ का कर्ज का पुनर्भुगतान का वक्तव्य उस समय आया है, जब ठीक एक महीना पहले फिच ने कंपनी की साख कम कर दी थी।

फिच की रिपोर्ट के अनुसार रियल्टी उद्योग की प्रमुख कंपनी के पास 30 सितंबर, 2008 तक नकद और बैंक में कुल 1,332 करोड़ रुपये मौजूदा थे।

रिपोर्ट के अनुसार इस साल कंपनी के कई कर्जों की मियाद पूरी हो जाएगी और दूसरी छमाही में उसे 3,200 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा, जिसकी वजह से कर्ज बाजार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

फिच को अगले साल तक आवासीय परियोजनाओं में दिक्कतें बनी रहने की आशंका है, जिसकी वजह से डीएलएफ के मार्जिन, कर्ज लेखा-जोखा और नकदी प्रवाह पर दबाव बनेगा।

कंपनी ने अपनी परियोजनाओं के डिजाइन में लगने वाली अवधि को कम करने, मांग को देखते हुए परियोजनाओं के परिचालन को प्राथमिकता देने और गैर-जरूरी खर्च को कम कर कार्य कुशलता को बढ़ाने जैसी अपनी योजनाओं की घोषणा की थी। 

Advertisement
First Published - January 2, 2009 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement