Representative Image
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 57 प्रतिशत उछलकर 463.66 करोड़ रुपये हो गया।
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 294.86 करोड़ रुपये रहा था।
यह भी पढ़ें: Canara Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही का मुनाफा 29% उछला, आमदनी बढ़कर 32,334 करोड़ रुपये हुई
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 1,117.40 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 973.89 करोड़ रुपये थी।