facebookmetapixel
Advertisement
व्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्टTCS Q1FY27 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹13,349 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलानचॉइस इंटरनेशनल को NHIS से ₹900 करोड़ का निवेश, ब्रोकिंग कारोबार को मिलेगी नई रफ्तारQ1 Preview: Reliance रहेगा नरम, ONGC-OIL को फायदा! ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताए टॉप पिकEPFO वेबसाइट नहीं खुल रही? 15 जुलाई तक मिलेगा ब्याज, तब तक इन तरीकों से करें PF बैलेंस चेकLife Insurance Outlook: जून में मजबूत ग्रोथ के बाद किन इंश्योरेंस शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज? जानिए टॉप पिकQ1 Preview: कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, फिर भी इन 4 FMCG शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज

छूट का नुस्खा लाया रंग, अब मच गई लूट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:35 AM IST

देश की सबसे बड़ी डेवलपर कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने अपनी पश्चिम दिल्ली हाउसिंग परियोजना बाजार दर से 32 फीसदी कम कीमत पर बेच दी है।
कंपनी ने 7 अप्रैल को शिवाजी मार्ग (नजफगढ़ रोड के नाम से मशहूर) पर एक आवासीय परियोजना लॉन्च की थी। कंपनी ने इस आवासीय परियोजना के 1400 फ्लैट ऑफर पर बेच दिए हैं।
कंपनी ने इस परियोजना के लिए 6000 से 7000 रुपये प्रति वर्ग फु ट (मूल बिक्री मूल्य) तय की थी और समय से भुगतान करने पर शुरू में 1000 रुपये और बाद में अतिरिक्त 500 रुपये प्रति वर्ग फु ट की छूट देने का ऐलान किया।
इसके अलावा डीएलएफ ने शुरुआती बुकिंग के एक महीने के भीतर सारा पैसा जमा करने की स्थिति में 8.5 फीसदी की छूट का भी ऑफर दिया था। इस तरह से फ्लैट की प्रभावी कीमत 4075 रुपये प्रति वर्ग फुट रह गई।
हालांकि बेसिक मूल्य के अलावा ग्राहकों को पसंदीदा लोकेशन चार्ज (पीएलसी) और पार्किंग शुल्क का भी भुगतान करना पड़ेगा। लोकेशन के हिसाब से ग्राहकों को अतिरिक्त 500 रुपये से 1250 रुपये प्रति वर्ग फुट देने होंगे, जबकि पार्किंग चार्ज 3 लाख से 6 लाख 75 हजार रुपये के बीच होगी।
इस खरीद-बिक्री से जुड़े एक ब्रोकर ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ग्राहक अभी भी इन फ्लैटों को खरीदना चाहते हैं और वेटिंग लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। डीएलएफ के प्रवक्ता ने इन अपार्टमेंटों की बिक्री की बात स्वीकार की, लेकिन इस बाबत कुछ बताने से इनकार कर दिया।
हालांकि स्थानीय ब्रोकरों ने कहा है कि एरिया के मौजूदा कीमत के हिसाब से फ्लैटों की कीमत सही है। उन्होंने बताया कि डेवलपर कीमत में कटौती कर बाजार में तरलता बनाने के लिए बचे स्टॉक को खत्म करने की कवायद में जुटे हुए हैं। दिल्ली के एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने कहा, ‘आजकल फ्लैट आसानी से नहीं बिकते हैं। अगर इसे जल्दी बेचना है, तो कीमत में तो कटौती करनी ही होगी।’

Advertisement
First Published - April 24, 2009 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement