facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदेंStocks To Buy Today: आज खरीदें ये 3 शेयर! Siemens Energy, Chola Fin और EID Parry पर एक्सपर्ट हुए बुलिश; जानें टारगेट और स्टॉप लॉसOpening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार; IT और वित्तीय शेयरों में खरीदारीReliance Industries को SEBI की चेतावनी, कर्मचारियों की शेयर खरीद-बिक्री पर उठाए सवालCochin Shipyard OFS: सरकार कोचिन शिपयार्ड में बेचेगी हिस्सेदारी, बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे शेयरStocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

डेल करेगी कारोबारी ढांचे का पुनर्गठन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:00 PM IST

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पर्सनल कंप्यूटर निर्माता डेल भारत में अपने कारोबार का पुनर्गठन कर रही है।
61 अरब डॉलर की इस कंपनी ने दिसंबर में अपने कारोबार को चार क्षेत्रों-उपभोक्ता, बड़े उद्यम, सार्वजनिक क्षेत्र और छोटे और मध्यम श्रेणी के कारोबार में पुनर्व्यवस्थित करने की बात कही थी। अब तक डेल का कारोबार महज दो क्षेत्रों उपभोक्ता और उद्यम तक सीमित रहा है।
मालूम हो कि डेल इंडिया का अनुमानित कारोबार 90 करोड़ डॉलर (4,500 करोड़ रुपये) सालाना का है। इस समय डेल में 12,000 के आसपास कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, समीर गार्डे बतौर महाप्रबंधक देश में कंपनी प्रमुख का दायित्व संभालते रहेंगे।
गार्डे इसके साथ उद्यम सेक्टर के भी प्रमुख होंगे। उपभोक्ता क्षेत्र का दायित्व महेश भल्ला संभालेंगे। नीरज गुप्ता बतौर महाप्रबंधक सार्वजनिक क्षेत्र का कामकाज देखेंगे और रवि भारद्वाज छोटे और मध्यम श्रेणी का कामकाज संभालेंगे।
गार्डे ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ग्राहकों को जल्द और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। ग्राहकों की जरूरतें तेजी से परिभाषित हो रही हैं। गार्डे ने बताया कि जहां तक ग्राहकों की मदद करने और उसे सुविधाएं मुहैया कराने का सवाल है तो कंपनी अपने कारोबार को किसी भौगोलिक सीमा में नहीं बांधेगी।
अमेरिका में डेल कंप्यूटर का सबसे बड़ा सप्लायर है। वहीं भारत में इसने एचसीएल से दूसरा नंबर छीन लिया है। आईडीसी की इंडिया क्वार्टरली पीसी ट्रैकर रिलीज के मुताबिक, एचसीएल की बाजार हिस्सेदारी 9.6 फीसदी रह गई है और डेल की बाजार हिस्सेदारी 10.9 फीसदी हो गई है।
एचपी अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 15.6 फीसदी की है। सर्वर बाजार की बात की जाए तो डेल 10 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान है।

Advertisement
First Published - March 29, 2009 | 9:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement