facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

विलय पर फैसला आज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:35 PM IST

निजी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट और उसकी सहयोगी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम के आपस में विलय के मसले पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला समूह सोमवार को बैठक करेगा।
दोनों कंपनियों का बोर्ड इस बैठक में इसी मुद्दे पर विचार करेगा। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा शेयर कीमतों के मुताबिक इस विलय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के एक शेयर को रिलायंस पेट्रोलियम के 16 या 17 शेयर के बराबर रखा जा सकता है। हालांकि कंपनियों ने शेयर अदला-बदली अनुपात के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।
यदि इन दोनों कंपनियों का विलय हो जाता है तो संयुक्त कंपनी 2.33 लाख करोड़ रुपये की कंपनी हो जाएगी। फिलहाल आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 1.99 लाख करोड़ रुपये का है।
दिसंबर 2008 तक प्रवर्तकों के पास आरआईएल के 49 फीसदी शेयर हैं, वहीं आरपीएल में उनके 70.38 फीसदी शेयर हैं। इस विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी मुनाफे के लिहाज से दुनिया की शीर्ष 50 कंपनियों में शामिल हो जाएगी।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement