facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, Tata Group शेयरों में दिखा जोश, मार्केट कैप ₹20,286 करोड़ बढ़ाफाइनेंस आसान होने से अब सस्ती नहीं, फीचर से भरी टॉप बाइक चाहते हैं ग्राहक; TVS मोटर ने किया दावाNSE IPO: दमानी, रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल से लेकर गोपालकृष्णन तक, इन दिग्गजों के पास हैं करोड़ों के शेयरSBI Share: PSU शेयर में निवेश का मौका! 44% तक रिटर्न संभव, एनालिस्ट ने बताए तेजी के ट्रिगर्सNSE IPO: पहले दिन 43 फीसदी भरा, 21 सितंबर तक लगा सकते हैं बोलीकम नहीं हो रहा टाटा ग्रुप में मचा घमासान, नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर जताया कड़ा विरोधघर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?

डाबर ने खरीदा बादशाह मसाला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:08 PM IST

फएमसीजी दिग्गज डाबर इंडिया ब्रांडेड मसाला बाजार में उतर रही है। कंपनी ने नकद सौदे के जरिये बादशाह मसाला की 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण 587.52 करोड़ रुपये में करने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह कंपनी मसालों के विनिर्माण, विपणन व निर्यात कारोबार से जुड़ी है। डाबर यह सौदा 31 मार्च से पहले पूरा होने की उम्मीद कर रही है। कंपनी ने कहा कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पांच साल बाद करेगी।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, बादशाह की 51 फीसदी हिस्सेदारी डाबर 587.52 करोड़ रुपये में कर रही है और  बादशाह का मूल्यांकन 1,152 करोड़ रुपये आंका गया है। यह वित्त वर्ष 22-23 के अनुमानित वित्तीय आंकड़ों के लिहाज से 4.5 गुना राजस्व और 19.6 गुना एबिटा का संकेत देता है।
कंपनी के निदेशक पी डी नारंग ने कहा कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी पांच साल बाद अधिग्रहीत की जाएगी। सितंबर तिमाही में डाबर इंडिया का मुनाफा 2.8 फीसदी घटा और यह 490 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का राजस्व 6 फीसदी बढ़कर 2,986 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और तिमाही के दौरान वॉल्यूम में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, ग्रामीण बाजारों में महंगाई का दबाव ज्यादा रहा क्योंकि पांच तिमाही में पहली बार दूरदराज के इलाकों में मांग शहरी इलाकों के मुकाबले पिछड़ गई।  डाबर ब्रांड ने अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो के करीब 95 फीसदी में बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी दर्ज की।

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement