facebookmetapixel
Advertisement
India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

CredAble ने वैश्विक बाजारों में विस्तार की घोषणा की

Advertisement

क्रेडएबल ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में विस्तार किया है।

Last Updated- September 14, 2023 | 11:39 AM IST

छोटे एवं मध्यम उद्यमों के लिए कार्यशील पूंजी ऋण सुविधा मंच क्रेडएबल (CredAble) ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित वैश्विक विस्तार की घोषणा की है। यह विस्तार वैश्विक वित्तीय सेवा संपर्क को नया आकार देने के लिए इन देशों में कंपनी की उन्नत बैंकिंग-ए-ए-सर्विस (बीएएएस) पेश करता है।

क्रेडएबल ने सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में विस्तार किया है।

यह भी पढ़ें : कंपनियों के Capex में आई कमी, लगातार दूसरी तिमाही में घटा कॉरपोरेट निवेश

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीरव चौकसी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ करीब नौ महीने पहले हमने एशिया, एशिया प्रशांत और पश्चिम एशिया के बाजारों में विस्तार करने की योजना बनाई। पश्चिम एशिया में हम संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एशिया प्रशांत में इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा सिंगापुर में हमारे कार्यालय हैं और हमारा ध्यान फिलीपींस, मलेशिया और वियतनाम पर केंद्रित है।’’

भविष्य की योजनाओं पर किए सवाल पर चौकसी ने कहा कि कंपनी ने मंच पर करीब 50,000 करोड़ रुपये वितरित किए हैं जो भारत में कार्यशील पूंजी का तीन प्रतिशत से भी कम का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अगले पांच वर्षों में हम अपने मंचों के जरिए इस देश की कम से कम 25 प्रतिशत कार्यशील पूंजी का प्रतिनिधित्व करें।’’ क्रेडएबल लघु एवं मध्यम आकार वाले उद्यमों (एसएमई) के लिए पूंजी वित्तपोषण और भारत में बैंकों को प्रौद्योगिकी मंचों को लाइसेंस दिलवाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : PC विनिर्माताओं को राहत के आसार! नई पंजीकरण व्यवस्था पर विचार कर रही सरकार

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement