facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

कंपनियां ने थामी छूट की कलाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 7:46 AM IST

आर्थिक मंदी की गहरी होती मार के साथ अब भारतीय कंपनियों ने छूट और विशेष पेशकश देने की योजना बनाई है।


रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की (एफएमसीजी) कंपनियों, रिटेलरों और ऑटो निर्माता मंदी की मार के बीच कई पेशकश अपने ग्राहकों को दे रही हैं। यहां तक की जिंस कंपनियों ने भी स्टॉक को खत्म करने के लिए कीमतों में कमी कर दी है।

फ्यूचर समूह की इकाई होम टाउन ने अपने सभी सैनिटेरीवेयर, फर्नीचर एवं फिटिंग्स उत्पादों पर 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक ‘होम मेकओवर ऑर्फ’ के जरिये 40 प्रतिशत छूट देने की बात की है।

समूह के ही बिग बाजार ने मासिक बाजार योजना पेश की है, जिसके तहत ग्राहक समूह के निजी और किफायती ब्रांडों की खरीद पर हर महीने कम से कम 500 रुपये और साल में 50,000 रुपये बचा सकता है। बिग बाजार की यह पेशकश 8 दिसंबर तक मान्य है।

मुंबई के रिटेल विशेषज्ञ सुशील डूंगरवाल का कहना है, ‘त्योहारों के दिन रिटेलरों के लिए बहुत बुरे रहे। उनके पास भारी मात्रा में माल पड़ा है और उन्हें इसे फरवरी तक निकालना है। इसलिए स्टॉक में कटौती करने के लिए वे तेजी से सामान बेच रहे हैं, ताकि कारोबार की रफ्तार को बनाए रखा जाए।’

अधिक ब्याज दरों के कारण ग्राहकों ने वाहनों की खरीद को टाल दिया था, इसलिए ऑटो निर्माता कंपनियां भी छूट देने के लिए उतर रही हैं, जिनमें कंपनियों के नए मॉडल भी शामिल हैं।

टीवीएस मोटर्स के मुख्य प्रबंध निदेशक वेणु श्रीनिवासन का कहना है, ‘वित्तीय संकट ने हमारे कारोबार पर गंभीर असर डाला है। बैंक कर्ज देना नहीं चाहते। मांग में कमी दिसंबर महीने में और भी बद्तर हो जाएगी।’

हुंडई ने अपने सैंट्रो मॉडल पर 34,000 रुपये की छूट दी है और अब यह कार 2.99 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 3.33 लाख रुपये थी। इसी तरह आई10 मॉडल पर भी 18,100 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि वर्ना  24,000 रुपये की छूट के साथ मिल रही है।

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ने अपने स्पार्क मॉडल पर 58,000 रुपये तक की छूट दी है। बचत योजना के तहत नकद छूट, फाइनैंस भुगतान, मुफ्त बीमा और सर्विस पैकेज भी शामिल है।

जीएम की ही आवियो यूवा, आवियो और ऑप्ट्रा मैग्नम मॉडलों पर बचत योजना के तरह 27,000 से लेकर 53,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टाटा मोटर्स 66,000 रुपये के नकद लाभ की पेशकश दे रही है।

Advertisement
First Published - December 8, 2008 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement