facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

कोल इंडिया का शुद्ध लाभ 21 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:26 AM IST

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ दिसंबर 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान 21.4 फीसदी घटकर 3,084.10 करोड़ रुपये रह गया। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 32.3 फीसदी घटकर 8,113 करोड़ रुपये रह गया। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 2 फीसदी बढ़कर 23,686 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 23,190.5 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी की एबिटा 4 फीसदी बढ़कर 5,165 करोड़ रुपये हो गई।
कोल इंडिया ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसने 15.68 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 14.75 करोड़ टन रहा था। तिमाही के दौरान कोयले का उठाव 9 फीसदी बढ़कर 15.38 करोड़ टन हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय मामूली घटकर 24,334 करोड़ रुपये रह गई।

हैप्पिएस्ट माइंड्स का लाभ 97 फीसदी बढ़ा
हैप्पिएस्ट माइंड्स का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 97 फीसदी बढ़कर 42.17 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 14.6 फीसदी बढ़कर 201.29 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही तक इस प्रकार का प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद जताई है। कंपनी के प्रबंधन ने कहा है कि वृद्धि की मुख्य वजह ग्राहकों के बीच डिजिटल आधारित सेवाओं की अटकी हुई मांग रही। तिमाही के दौरान एबिटा बढ़कर 26.3 फीसदी हो गई। तिमाही के दौरान कंपनी छह नए ग्राहक जोड़े जिससे उसकी ग्राहकों की कुल संख्या 155 हो गई।

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स का लाभ 37 फीसदी बढ़ा
मुरुगप्पा समूह की कंपनी ट््यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीआईआई) का शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में 37 फीसदी बढ़कर 107.07 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 78.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 1,309 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 976 करोड़ रुपये रहा था। मुरुगप्पा समूह ने एमएएम अरुणाचलम को तत्काल प्रभाव से चेयरमैन चुना है। फिलहाल वह गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक हैं।

ऑयल इंडिया का मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा
ऑयल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए 889.69 करोड़ रुपये का समेकित लाभ दर्ज किया है जो एक साल पहले के 709.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 25 फीसदी अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी ने प्रत्यक्ष कर रिवर्सल के तहत 1,158.54 करोड़ रुपये हासिल किए जिससे मुनाफे को बल मिला। कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 3.50 रुपये अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 27 फीसदी घटकर 2,246.2 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,093.72 करोड़ रुपये रही थी। एकल आधार पर ऑयल इंडिया ने दिसंबर तिमाही में 2,497.24 करोड़ रुपये की कुल आय पर 903.69 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
 
पीरामल एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ बढ़ा
पीरामल एंटरप्राइजेज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 799 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 724 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। दो प्रमुख कारोबारी इकाइयों- फाइनैंस एवं फार्मा- के साथ कंपनी ने तिमाही के दौरान समेकित राजस्व में गिरावट दर्ज की। दिसंबर 2020 तिमाही में कंपनी का समेकित राजस्व करीब 3 फीसदी घटकर 3,169 करोड़ रुपये रहा गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 3,270 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई की शुद्ध बिक्री 9 फीसदी घटकर 1,795 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,963 करोड़ रुपये रही थी। फार्मा श्रेणी में शुद्ध बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 1,374 करोड़ रुपये हो गई। बीएसई पर कंपनी का शेयर गुरुवार को 0.7 फीसदी बढ़त के साथ 1,633 रुपये पर बंद हुआ।
 
अशोक लीलैंड का कम हुआ घाटा
प्रमुख वाहन कंपनी अशोक लीलैंड ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 19.38 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 27.75 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 147 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व बढ़कर 4,813.51 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 4,015.65 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने अपने शुद्ध ऋण बोझ को घटकर 2,880 करोड़ रुपये कर लिया जो दूसरी तिमाही में 3,076 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - February 12, 2021 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement