facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

उम्मीद से बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही सीजीडी को

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:18 PM IST

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) प्रमुख एल. मानसिंह से अजय मोदी ने बात की। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश :
देश के 6 शहरों के सीजीडी नेटवर्क के लिए सिर्फ 8 कंपनियों ने ही बोली लगाई। इतनी कम भागीदारी के लिए क्या मंदी जिम्मेदार है?
सही बात तो यही कि यह हमारी उम्मीद से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया रही। फिलहाल मंदी का दौर चल रहा है और कोई भी बहुत ज्यादा कंपनियों की भागीदारी की उम्मीद नहीं कर सकता।
पहले दौर में विदेशी कंपनियों की भागीदारी नहीं रही। भविष्य में विदेशी कंपनियों के बोली में हिस्सेदारी की कितनी संभावना है?
विदेशी कंपनियों के लिए इस दौर में निवेश करना काफी मुश्किल है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हालात सुधरने के बाद विदेशी कंपनियां यहां जरूर आएंगी।
सीजीडी के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए भारी निवेश की जरूरत होती है। पीएनजीआरबी ने 10 साल के लिए कर पूरी तरह समाप्त करने की सलाह दी है। अभी क्या स्थिति है?
आयकर कानून में दूसरे देशों से जुड़ी गैस पाइपलाइन के मामले में टैक्स छूट का तो प्रावधान है, लेकिन इसमें सीजीडी का स्पष्ट तौर पर उल्लेख नहीं किया गया है। हमने वित्त मंत्रालय से सीजीडी को भी इसमें शामिल करने का अनुरोध किया है।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement