कंपनियां

इंडिगो अंतरराष्ट्रीय विस्तार को लेकर उत्साहित: CEO

इंडिगो ने यूरोप में प्रवेश करते हुए इस सप्ताह मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए सीधी सेवाएं शुरू कीं।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 06, 2025 | 10:18 PM IST

अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर जोर देते हुए एयरलाइन इंडिगो के मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कहा कि एम्सटर्डम यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसकी घरेलू बाजार में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह नए मार्गों और साझेदारियों के साथ तेजी से अपनी विदेशी पहुंच को बढ़ा रही है। इंडिगो ने यूरोप में प्रवेश करते हुए इस सप्ताह मुंबई से मैनचेस्टर और एम्सटर्डम के लिए सीधी सेवाएं शुरू कीं। एल्बर्स ने इन पेशकश को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अब यूरोप में प्रवेश करने का वक्त है। यह बदलाव सिर्फ दो नए गंतव्यों से कहीं अधिक गहरा है। यह उत्पाद का बदलाव है। यह कुछ साझेदारियों में बदलाव है। यह प्रोफाइल का बदलाव है।’

उन्होंने कहा, ‘400 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ, इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू और 40 विदेशी गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है।’ एल्बर्स ने कहा कि एम्स्टर्डम हवाई अड्डा संपर्क के लिए बहुत बढ़िया है और यह निश्चित रूप से यहां से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बाकी हिस्सों से जुड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन जाएगा। 

First Published : July 6, 2025 | 10:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)