facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

CCI ने दो बीमा कंपनियों में HDFC को अतिरिक्त हिस्सेदारी बढ़ाने की दी मंजूरी

Advertisement

इस मर्जर के पूरा होते ही HDFC Bank 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक बन जाएगा।

Last Updated- June 21, 2023 | 9:51 AM IST
HDFC

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (HDFC Life Insurance Company) और एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (HDFC ERGO General Insurance Company) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने मंगलवार यानी 20 जून को HDFC Life Insurance Company और HDFC ERGO General Insurance Company में हाउसिंफ फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी (HDFC) को अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है।

CCI द्वारा दी गई इस मंजूरी के बाद HDFC के एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में मर्जर का रास्ता साफ हो गया है। ऐसी उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही तक यह विलय हो जाएगा। वहीं, पिछले महीने NCLT ने रिवर्स मर्जर को मंजूरी दी थी। इस मर्जर के पूरा होते ही HDFC Bank 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति वाला देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का बैंक बन जाएगा। बता दें कि इस रकम में से 7 लाख करोड़ रुपए mortgage portfolio होंगे।

हालांकि, इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल में HDFC को HDFC लाइफ और HDFC ERGO में मर्जर से अपनी शेयर होल्डिंग को 50 फीसदी से अधिक तक बढ़ाने की अनुमति दी थी।

CCI ने एक बयान में कहा कि उसने HDFC को HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस में अतिरिक्त हिस्सादारी खरीदने की भी मंजूरी दे दी है। HDFC और HDFC BANK के मर्जर के बाद HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस में HDFC Bank की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी।

बता दें कि आज HDFC LIfe के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 2.77 फीसदी की बढ़त के साथ 643.90 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement