facebookmetapixel
Advertisement
भारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाबसेंसेक्स में हेरफेर का खेल: कॉपटॉल और मानसी ने कैसे रचा पूरा जाल?रुपये में निर्यात भुगतान पर अब मिलेंगे FTP के प्रोत्साहन, सरकार ने बदले नियमसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नई औद्योगिक संबंध संहिता में ‘उद्योग’ की अलग व्याख्यामेटा के AI कंटेंट मॉडरेशन पर सरकार की चिंता, पोस्ट हटाने से पहले मानव समीक्षा पर जोर

कार्लाइल ने एसबीआई लाइफ में 4.2 फीसदी हिस्सा बेचा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:02 AM IST

निजी इक्विटी (पीई) कंपनी कार्लाइल ने शुक्रवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची। यह शेयर बिक्री 960 रुपये पर बीएसई के बाजार-पूर्व ब्लॉक विंडो के आधार पर हुई।
एक्सचेंज द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के अनुसार, कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सहयोगी सीए एमराल्ड इन्वेस्टमेंट्स ने 42.3 लाख शेयर 4,061 करोड़ रुपये में बेचे हैं।
तीन दर्जन से ज्यादा संस्थागत इन शेयरों के खरीदारों में शामिल थे। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने 90 लाख शेयर 864 करोड़ रुपये में, जबकि आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्युचुअल फंड और सिंगापुर सरकार ने 46 लाख तथा 35 लाख शेयर खरीदे।
इस हिस्सेदारी बिक्री से पूर्व, इस कंपनी में सीए एमराल्ड के 6 करोड़ शेयर (6 प्रतिशत) थे।
मार्च, 2019 में, अमेरिका स्थित इस पीई फर्म ने एसबीआई लाइफ में फ्रांस की बीएनपी पारिबा से 9 प्रतिशत हिस्सेदारी 4,632 करोड़ रुपये में खरीदी थी।
नवंबर 2019 में, कार्लाइल ने 2,814 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्रति शेयर 938 रुपये के हिसाब से 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।
मौजूदा समय में एसबीआई लाइफ में एसबीआई की 55.5 प्रतिशत हिस्सेदारी, बीएनपी की सिर्फ 0.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि कार्लाइल का हिस्सा अब घटकर महज 1.9 प्रतिशत रह गया है।
शुक्रवार को एसबीआई का शेयर 3.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,000 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - May 7, 2021 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement