facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

त्योहारों में कारों की बिक्री ने भरा फर्राटा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:08 PM IST

करीब महीने भर का त्योहारी सीजन आज भाई दूज के साथ समाप्त हो गया। यह सीजन यात्री वाहन विनिर्माताओं के लिए 
खु​शियों की सौगात लेकर आया। इस दौरान वाहनों की भी खूब खरीदारी हुई। यात्री वाहनों की कुल सालाना बिक्री का करीब एक-चौथाई बिक्री इसी दौरान होती है।
चार प्रमुख वाहन कंपनियों के अ​धिकारियों ने कहा कि इस दौरान उनकी कुल खुदरा बिक्री पिछले साल के मुकाबले दो अंकों में बढ़ी है। अगर सेमीकंडक्टर की किल्लत नहीं होती तो खुदरा बिक्री या आपूर्ति के मामले में यह रिकॉर्ड साल साबित हो सकता था।
पिछले साल त्योहारी सीजन के दौरान सेमीकंडक्टर की कमी के कारण वाहन कंपनियों की बिक्री प्रभावित हुई थी। लेकिन इस बार सेमीकंडक्टर की उपलब्धता में सुधार होने और मजबूत मांग के मद्देनजर वाहन कंपनियों को अपना उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली।
मारुति सुजूकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति की खुदरा बिक्री 1.90 लाख कारों की रही जबकि पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 1.30 लाख कारों की बिक्री की थी। हालांकि 2019 के 2.05 लाख के आंकड़े से वह थोड़ी पीछे रह गई। 
ह्युंडै मोटर इंडिया के निदेशक-सेल्स एवं मार्केटिंग तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी की बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 65,000 कारों की रही। 
 
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और टाटा पैसेंजर इले​क्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिक्री में वृद्धि से कंपनी काफी खुश है। कारों और एसयूवी की मजबूत मांग की बदौलत टाटा मोटर्स ने धनतेरस के दौरान पिछले साल की तुलना में दोगुनी वाहनों की आपूर्ति की।
चंद्रा ने कहा, ‘त्योहारों के दौरान हमारी खुदरा बिक्री पिछले साल की समान अव​धि की तुलना में 43 फीसदी बढ़ी है।’ श्रीवास्तव ने कहा कि मांग को देखते हुए इस साल त्योहारों के दौरान उद्योग की बिक्री रिकॉर्ड 3.85 लाख कारों की हो सकती है। हालांकि बुकिंग की तुलना में उत्पादन कम होने से बिक्री पर थोड़ा असर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि मारुति के लिए नई बुकिंग की रफ्तार अच्छी है और कंपनी के पास 4.40 लाख कारों की बुकिंग है। पूरे उद्योग की बात करें तो 8.25 लाख कारों की बुकिंग की अभी आपूर्ति होनी बाकी है।
चिप की आपूर्ति में सुधार से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा को भी मदद मिली है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव क्षेत्र के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, ‘इस साल त्योहारों के दौरान पिछले साल की तुलना में करीब 2.5 गुना बिक्री बढ़ी है।’ हालांकि श्रीवास्तव ने कहा कि बुकिंग स्पष्ट तस्वीर पेश नहीं करती है और उत्पादन के सामान्य होने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। 

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement