बिक्री में आ रही गिरावट को देखते हुए कैनन इंडिया अब कंज्यूमर और सरकारी सेगमेंट पर ध्यान दे रही है।
दरअसल, कंपनी के बी-2-बी सेगमेंट की बिक्री में करीब 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कैनन को उम्मीद है कि नई पहल से उसकी बिक्री में 25 फीसदी का इजाफा हो सकता है।
कंपनी चालू वित्त वर्ष में 840 करोड़ रुपये बिक्री का लक्ष्य रखा है। पिछले साल कंपनी की बिक्री 665 करोड़ रुपये रही थी।