facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

Byju’s ने BCCI के साथ विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजा

Advertisement

बैजूस और बीसीसीआई भुगतान विवाद को निपटाने के लिए बातचीत कर रहे हैं

Last Updated- January 17, 2024 | 10:51 PM IST
Byjus

राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) में संकटग्रस्त एडटेक फर्म बैजूस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा कि कंपनी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ अपने विवाद को मध्यस्थ के पास भेजने के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने एनसीएलटी के समक्ष दावा किया है कि वह भुगतान विवाद निपटाने के लिए बीसीसीआई के साथ बातचीत कर रही है।

हालांकि बीसीसीआई ने कथित तौर पर इस बात से इनकार किया और पंचाट को बताया कि कोई बातचीत नहीं चल रही है। संगठन ने कहा कि उसने विवाद सुलझाने के बैजूस के इरादे के बारे में केवल मीडिया की खबरों के जरिये ही सुना है। मामले की अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी।

मध्यस्थता वह प्रक्रिया होती है, जिसमें दोनों पक्षों के इकरार से किसी विवाद को एक या अधिक मध्यस्थों के सामने लाया जाता है, जो उक्त विवाद पर बाध्यकारी फैसला करते हैं। मध्यस्थता चुनने के मामले में पक्ष अदालत में जाने के बजाय निजी विवाद समाधान प्रक्रिया का विकल्प चुनते हैं।

22 दिसंबर, 2023 को एनसीएलटी में एडटेक फर्म बैजूस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा था कि कंपनी अच्छी स्थिति में है और अच्छी तरह से काम कर रही है।

 

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement