facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

अमेरिकी डगर पर ब्रेकर

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:47 AM IST

भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड (ईसीजीसी) ने अमेरिका के डेट्रॉयट में मौजूद तीन बड़ी कार निर्माता कंपनियों को ऑटो पाट्र्स निर्यात करने वाली भारतीय ऑटो उपकरण निर्माता कंपनियों को ऋण बीमा की सुविधा देने से इनकार कर दिया है।


उल्लेखनीय है कि 50 से ज्यादा भारतीय कंपनियां जनरल मोटर्स, फोर्ड मोटर्स और क्रिसलर जैसी नामी-गिरामी कंपनियों को वाहन उपकरण मुहैया कराती हैं।

दरअसल, आर्थिक मंदी के चलते तीनों दिग्गज कार निर्माता कंपनियां इन दिनों वित्तीय संकट से जूझ रही हैं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में विभाग निर्यातकों को ऋण जोखिम का बीमा मुहैया कराने में सक्षम नहीं है।

इसकी वजह है कि ये कंपनियां पैसे की किल्लत झेल रही है, क्योंकि ऋण बीमा नहीं होने की स्थिति में बैंकों की ओर से ऋण अवधि की सीमा भी नहीं बढ़ाई जा रही है।


जिससे इन कंपनियों को ऑर्डर पूरा करने में परेशानी आ रही है। मंदी के चलते पहले ही वाहन उपकरणों की मांग में 40 से 60 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, ऐसे में ईसीजीसी के इस कदम से ऑटो उपकरण निर्माता कंपनियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

ऑटो पाट्र्स निर्माता कंपनियां ऋण बीमा इसलिए कराती हैं कि अगर खरीदार की ओर से भुगतान नहीं किया जाए, तो उसे नुकसान न हो। ऋण बीमा के एवज में ऑर्डर पूरा करने के लिए बैंक उपकरण निर्माताओं को अल्प अवधि के लिए ऋण मुहैया कराता है।

पिछले साल करीब 18,000 करोड़ रुपये के ऑटो पाट्र्स का निर्यात किया गया था।

इनमें से करीब 27 फीसदी उत्तरी अमेरिका में मौजूद कार निर्माताओं को निर्यात किया गया था। यही नहीं, करीब 70 फीसदी उपकरण डेट्रॉयट के तीन दिग्गज कार निर्माताओं को निर्यात किया गया था।

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनियों को उपकरण निर्यात करने वाली कंपनियों को ऋण बीमा सुविधा देने से ईसीजीसी का इनकार

वाहन उपकरण निर्माता कंपनियों पर गहराया संकट

बैंकों से नहीं मिल रहे कर्ज, ऑर्डर पूरा करने में आ रही है परेशानी

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement