facebookmetapixel
Advertisement
AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्न

बोट ने वारबर्ग पिनकस से 10 करोड़ डॉलर जुटाए

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:12 AM IST

घरेलू भारतीय लाइफस्टाइल ब्रांड बोट ने वैश्विक पीई कंपनी वारबर्ग पिनकस की सहयोगी से 10 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। बोट ने मेक-इन-इंडिया पहल के तहत अपने निर्माण तंत्र को मजबूत बनाने, भारत में अपने उत्पादों का निर्माण को ध्यान में रखते हुए यह कोष उगाही की है।
सूत्रों के अनुसार, नई कोष उगाही के साथ कंपनी की वैल्यू अब करीब 28 करोड़ डॉलर हो गई है। इस पूंजी का इस्तेमाल कंपनी अपनी आरऐंडडी क्षमताएं बढ़ाने और मेक इन इंडिया योजनाएं शुरू करने पर करेगी। बोट के सह-संस्थापक समीर मेहता ने कहा, ‘हमने अपने उत्पादों को भारत से निर्मित करने का लक्ष्य रखा है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे करीब 50 प्रतिशत उत्पाद अगले कुछ वर्षों में भारत में निर्मित हों।’ मौजूदा समय में, कंपनी द्वारा मुहैया कराए जाने वाले ज्यादातर उत्पादों में हेडफोन, ईयरफोन, स्मार्टवॉच, स्पीकर आदि का निर्माण चीन में होता है।
जहां कंपनी शुरू में अनुबंध निर्माण का दायरा बढ़ाएगी, वहीं उसने भारत में एक प्रमुख फैक्टरी स्थापित करने का भी लक्ष्य रखा है। मेहता ने कहा, ‘हमने एक निर्माण इकाई लगाने की योजना बनाई है, जिस पर बोर्ड सदस्यों के साथ विचार-विमर्श चल
रहा है।’ वारबर्ग पिनकस के साथ इस सौदे के लिए एवेंडस कैपिटल ने बोट और उसके शेयरधारकों के लिए वित्तीय सलाहकार की भूमिका निभाई है।
वर्ष 2016 में मेहता और अमन गुप्ता द्वारा शुरू की गई यह कंपनी जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का आंकड़ा पार करेगी, क्योंकि वह प्रतिदिन करीब 15,000 उत्पाद लगातार बेच रही है। आईडीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोट ने पिछले साल करीब 700 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

Advertisement
First Published - January 5, 2021 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement