परिधान बनाने वाली बांबे रेयान फैशंस अपनी नई परियोजनाओं एवं अन्य निगमित मामलों के वित्तपोषण के लिए तरजीही आधार पर नीदरलैंड स्थित एएए यूनाइटेड बीवी को 333 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर जारी करेगी।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि निदेशक मंडल ने निजी लिमिटेड कंपनी एएए यूनाइटेड बीवी को तरजीही आधार पर 1.80 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। इसके जरिए कंपनी 333 करोड़ रुपए की राशि जुटाएगी। बांबे रेयान के उक्त निर्णय के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर मजबूत हो गए।