facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

छोटे स्टोरों को भी माल बेचेंगे बियाणी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:48 PM IST

किशोर बियाणी का फ्यूचर ग्रुप वर्ष 2009 की दूसरी छमाही में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के किराना स्टोरों को अपने प्राइवेट लेबल ब्रांड के उत्पादों की बिक्री करेगा। इसमें परिधान और खाद्य पदार्थ और अन्य किराना वस्तुएं शामिल हैं।
कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में कंपनी के रिटेल स्टोरों की कुल बिक्री में प्राइवेट लेबल उत्पाद की हिस्सेदारी करीब 10-35 फीसदी है। कंपनी अब अपने स्टोरों में भी प्राइवेट लेबल उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है।
कंपनी छोटे किराना स्टोरों तक पहुंच बनाने के लिए अपने स्टोर- फेयर प्राइस, आधार और कैश ऐंड कैरी स्टोर की मदद लेगी। फ्यूचर ग्रुप के ग्रुप कस्टमर डायरेक्टर दामोदर का कहना है कि कंपनी फेयर प्राइस और आधार के जरिए प्राइवेट लेबल उत्पादों की थोक बिक्री करेगी।
कंपनी की ओर से देशभर में करीब 150 फेयर प्राइस स्टोर चलाए जा रहे हैं, जबकि अगले 18 महीनों में कंपनी इन स्टोरों की संख्या बढ़ाकर 1500 करने की योजना बना रही है।  इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के किराना स्टोरों तक पहुंच बनाने के लिए कंपनी अपने स्टोर आधार को माध्यम बनाएगी। मौजूदा समय में कंपनी के 800 शहरों में ऐसे स्टोर चल रहे हैं।
इससे पहले मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल भी प्राइवेट लेबल के उत्पादों को किराना स्टोरों को बेचने की घोषणा कर चुकी है। इसका मकसद कंपनी की आय में इजाफा करना और घटती बिक्री को बढ़ाना है। शुरुआत में कंपनी प्राइवेट लेबल के तहत परिधानों की बिक्री करेगी, उसके बाद खाद्य पदार्थों और अन्य समानों की बिक्री की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल फ्यूचर ग्रुप की ओर से घोषणा की गई थी कि वह अगले चार सालों में कंज्यूमर प्रोडक्ट क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शुमार हो जाएगी। इसके तहत कंपनी नए-नए ब्रांड उतारेगी और बिक्री को बढ़ाएगी। बियाणी ने कहा कि प्राइवेट लेबल से कंपनी के राजस्व में करीब 10 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद है। कंपनी पर्सनल केयर उत्पाद और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - March 21, 2009 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement