facebookmetapixel
Advertisement
Laser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांगMidcap Funds: इन्फ्रा, सेमीकंडक्टर बूस्ट बने नए ग्रोथ इंजन, निवेश के लिए आगे क्या हो स्ट्रैटेजी?

मंदी में भी बियाणी को विकास की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:35 PM IST

किशोर बियाणी के फ्यूचर ग्रुप अपने बिग बाजार, फूड बाजार और दूसरी रिटेल चेन के अच्छे प्रदर्शन के चलते वित्त वर्ष 2009 में मुनाफा कमाने की स्थिति में है।
कंपनी के सीईओ किशोर बियाणी का कहना है कि हमें इस वित्त वर्ष में अपने राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बियाणी का मानना है कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में 30 फीसदी की दर से विकास करने में सफल रहेगी। गौरतलब है कि वित्त वर्ष में 2008 में इस समूह के स्वामित्व वाली रिटेल कंपनी पैंटालून का राजस्व 5840 करोड़ रुपये था।
मंदी के चलते पैंटालून की बिक्री दिसंबर महीने में कुछ घटी थी। हालांकि जबकि जनवरी और फरवरी में पैंटालून के कारोबार में बढ़ोतरी हुई। फरवरी में पैंटालून के वैल्यू रिटेलिंग सेगमेंट में यह बढ़ोतरी 5.32 फीसदी की रही। जबकि लाइफस्टाइल सेगमेंट में यह बढ़ोतरी 4.44 फीसदी की रही।
देखा जाए तो पिछले महीने का कुल कारोबार लगभग 418.71 करोड़ रुपये का रहा है। इसके पहले बियाणी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि मंदी और मांग में गिरावट के चलते उनकी कंपनी तीन सालों के भीतर 30 हजार करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य पाने में छह महीने पीछे हो गई है। इसके साथ ही इस वित्त वर्ष के दौरान रिटेल कारोबार में 40 लाख वर्ग फीट जगह जोड़ने की कंपनी की योजना भी प्रभावित हुई है।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement