बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकान ने 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान 24.8 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया है, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 62 प्रतिशत कम है।
पिछले साल की इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 65.3 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ कमाया था। मुनाफे पर चोट की असल वजह है, विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उठा-पटक।
बायोकान की चेयरमैन और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ ने कहा कि, ‘बीता वित्त वर्ष हमारे लिए सबसे ज्यादा चुनौतियों वाला साल रहा है। विदेशी मुद्रा के उतार चढ़ाव के कारण नीचे गिरते रुपए को संभालना कठिन हो गया।’
कंपनी ने कहा है कि चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 486.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 279.22 करोड़ रुपये रही थी।