facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

टाटा संग बिगबास्केट का सौदा जल्द संभव

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:02 PM IST

ऑनलाइन किराना कारोबार करने वाली कंपनी बिगबास्केट और टाटा समूह के बीच सौदा जल्द ही होने के आसार दिख रहे हैं। बिगबास्केट अपनी बहुलांश हिस्सेदारी बेचने के लिए टाटा समूह के साथ बातचीत कर रही है जो अब अंतिम चरण में है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक रणनीतिक चाल है क्योंकि ऑनलाइन किराना कारोबारी को बड़े निवेशकों से निवेशक हासिल होने की संभावना कम दिख रही है। उन्होंने कहा कि एमेजॉन और रिलायंस जैसी बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में जबरदस्त दांव लगा रही हैं और चीन के निवेशकों से रकम जुटाना आसान नहीं दिख रहा है। ऐसे में कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति बरकरार रखने के लिए किसी गंभीर साझेदार की आवश्यकता होगी।
फॉरेस्टर रिसर्च के सीनियर फोरकास्ट एनालिस्ट सतीश मीणा ने कहा, ‘बिगबास्केट को अब तीन बड़ी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है जिनमें एमेजॉन, वॉलमार्ट और रिलायंस शामिल हैं। यदि बिगबास्केट के सबसे बड़े निवेशक उसमें दांव लगाना चाहते हैं तो उन्हें बड़ा निवेश करना होगा। एक या डेढ़ करोड़ डॉलर के निवेश से कंपनी की कोई मदद नहीं होगी’ इसलिए, बिगबास्केट किसी ऐसे साझेदार को तलाश रही है जिसके साथ वह साझेदारी कर सके अथवा टाटा जैसे रणनीतिक निवेशकों के साथ निवेश को बढ़ाया जा सके। खबरों की मानें तो बेंगलूरु की यह ऑनलाइन किराना कंपनी अपनी करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी टाटा समूह को 1 अरब डॉलर में बचने के लिए बातचीत कर रही है। इसके जरिये चीन की कंपनी अलीबाबा अपना निवेश समेटने की संभावनाएं तलाश रही है। बिगबास्केट टाटा समूह के मानदंडों पर भी खरा उतरती है जो अब खुदरा में ओमनी चैनल कारोबार की ओर देख रहा है क्योंकि उसे पता है कि स्टोरों का सांचालन करने वाले प्योरप्ले मॉडल से उसे लंबी अवधि में मदद नहीं मिल पाएगी। मीणा ने कहा, ‘यदि ऐसा हुआ तो यह दोनों पक्षों के लिए अच्छा सौदा होगा।’ रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन किराना कारोबारी को कोविड के कारण काफी फायदा हुआ है और यदि वह किसी बड़े समूह के साथ भागीदारी करने में सफल रहती है तो वह दमदार वृद्धि दर्ज कर सकती है। खाद्य एवं किराना बाजार फिलहाल 0.3 फीसदी है जो 2024 तक बढ़कर 2.3 फीसदी हो सकता है।

Advertisement
First Published - October 30, 2020 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement