भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को ओमान के सुल्तान की तरफ से 126 मेगावाट गैस टरबाइन की श्रेणी स्थापित करने के लिए एक बड़ा ठेका मिला है।
यह परियोजना ओमान पेट्रोलियम विकास (ओपीडी) ने तैयार किया है। भेल की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ठेके की दर सुरक्षित कर दी गई है। यह ठेका पहले छह महीने के लिए मान्य होगा और फिर इसके सफल होने पर तीन साल के बढ़ाया जाएगा।