facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, जानें किसको मिली जिम्मेदारी?UPI AutoPay Alert: 1 रुपये का ‘फ्री ट्रायल’ कैसे खाली कर रहा है आपका बैंक खाता? जानिए पूरा खेलNSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुला

भारती की विस्तार योजना ठंडी पड़ी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:39 PM IST

भारती इंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई भारती रिटेल दो साल में अपने कारोबार को महज 1 लाख वर्ग फीट ही फैला पाई है। बिजनेस स्टैंडर्ड के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि फरवरी 2007 में भारती समूह ने अपनी रिटेल योजनाओं का खुलासा किया था। इस योजना के मुताबिक, कंपनी 2015 तक अपना कारोबारी दायरा 1 करोड़ वर्गफीट तक बढ़ाने के लिए 2 से 2.5 अरब डॉलर रुपये निवेश करने वाली है।
अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी की योजना उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराना है। बहरहाल, कंपनी ने उत्तरी भारत में अब तक ‘ईजी डे’ नामक 24 सुपरमार्केट खोले हैं। वहीं लुधियाना (सुनील मित्तल का गृहनगर) में कंपनी ने हाइपरस्टोर का लघु संस्करण खोला है।
भारती रिटेल ने बताया कि वह 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में बहुस्तरीय रिटेल आउटलेट खोलेगी। इसका मतलब हुआ कि लक्ष्य पाने के लिए कंपनी को अपने कारोबार में हर वर्ष 12.5 लाख वर्गफीट का विस्तार करना होगा।
इस लिहाज से देखें तो मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक कंपनी का कारोबारी विस्तार 25 लाख वर्गफीट तक हो जाना चाहिए। यही नहीं इस विस्तार के अनुरूप कंपनी की योजना 60 हजार लोगों को रोजगार देने की है। इसमें सेवानिवृत सैनिक और महिलाएं भी शामिल हैं।
फिलहाल भारती रिटेल में 3,400 लोग कार्यरत हैं। भारती रिटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी और अध्यक्ष विनोद साहनी ने बताया, ”हमलोग अभी धीमे नहीं होने जा रहे हैं। हमलोग अभी भी पूर्वनियोजित रास्ते पर चल रहे हैं। उपभोक्ताओं के व्यवहार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। एक बार चीजें सही जगह पर आ जाएं तो फिर तेजी से विकास करने में सहूलियत होगी।”

Advertisement
First Published - March 20, 2009 | 12:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement