facebookmetapixel
Advertisement
विदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती है

सत्यम से सुंदर निकला बैंक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:15 PM IST

फर्जीवाड़े में फंसी सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के काफी कर्मचारियों के सामने अभी भी नौकरी और वेतन कटौती को लेकर अनिश्चितता का भाव बना हुआ है लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो बेहतर जगह तलाश करने में जुट गए हैं। इन्हीं में से 250 से 300 कर्मचारी को बैंक ऑफ अमेरिका (बीओए) से ऑफर मिला है।
ये कर्मचारी 2 और 4 अप्रैल को बैंक ऑफ अमेरिका के हाइटेक सिटी कार्यालय से काम शुरू करने जा रहे हैं। इन कर्मचारियों को मौजूदा वेतन में 10 फीसदी बढ़ोतरी का ऑफर दिया गया है और उनकी योग्यता के मुताबिक बोनस देने की बात भी कही गई है। मेरिल लिंच परियोजना से जुड़े ज्यादातर कर्मचारी सत्यम के बहादुरपल्ली कार्यालय में काम कर रहे हैं।
बैंक ऑफ अमेरिका जाने वाले गुट में शामिल सत्यम के एक कर्मचारी ने कहा कि सत्यम इस बाबत मेरिल लिंच से कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान लेगी। इसी तरह की बातें बैंक ऑफ अमेरिका के साथ भी होने वाली है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में काम कर रहे ज्यादातर कर्मचारी बैंक ऑफ अमेरिका जाने के लिए राजी हैं।
भर्ती की प्रक्रिया सत्यम की बोली लगने से पहले ही शुरू हो गई थी। इस मामले से जुड़े एक कर्मचारी ने कहा, ‘हम हर चीजों की कल्पना नहीं कर सकते हैं। नौकरी की सुरक्षा सबके लिए महत्वपूर्ण होती है।’ उन्होंने कहा कि सत्यम ने कभी भी कर्मचारियों के नजरिये से कुछ नहीं सोचा है।
बैंक ऑफ अमेरिका सत्यम से जुड़े कर्मचारियों को 1 लाख रुपये बोनस देने पर राजी है। एक कर्मचारी ने कहा, ‘यह बोनस ज्वाइन करने के 45 दिन के अंदर दिया जाएगा।’ यह टीम एक स्वतंत्र वेंडर के तौर पर काम करेगी, जैसा पहले किया करती थी।
फ्रेशर्स, जिन्हें सत्यम से ऑफर लेटर मिला हुआ है, वे एक हफ्ते के भीतर सत्यम से पत्राचार के जरिये फैसला करने जा रहे हैं।
सत्यम के 300 कर्मचारी करने जा रहे हैं बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी
10 फीसदी ज्यादा वेतन का प्रस्ताव मिला है ज्यादातर कर्मचारियों को
योग्यता के हिसाब से बोनस देने की बात भी है अनुबंध में
पहले की तरह स्वतंत्र वेंडर के तौर पर ही काम करेगी यह टीम

Advertisement
First Published - March 31, 2009 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement