भारत ने चीन के खिलौनों के आयात पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
हालांकि इसमें कहा गया है कि चीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों को पूरा करे। यानी चीन से वही खिलौने भारत में आयात किए जा सकेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से प्रमाणित होंगे।
गौरतलब है कि भारत ने 23 जनवरी को चीनी खिलौनों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
वाणिज्य मंत्रालय की सार्वजनिक सूचना के अनुसार चीन के खिलौनों का आयात तभी मंजूर किया जाएगा, जब वह एएसटीएम एफ 963 या आईएसओ 8124 (भाग एक या तीन) या आईएस 9873 (भाग एक या तीन) के मानदंड को पूरा करेंगे।
भारत द्वारा चीनी खिलौने के आयात पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर इसे डब्ल्यूटीओ में ले जाने की तैयारी कर रहा है।