दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने कहा कि उसके एक प्रवर्तक ने कर्जदाताओं के पास 0.15 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया कि उसके प्रवर्तक बड़ोदा इंडस्ट्रीज ने ऋणदाताओं के पास 2.14 लाख इक्विटी शेयर गिरवी रखे हैं।
कंपनी ने गिरवी रखे गए शेयरों के मूल्य का खुलासा नहीं किया है।