facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

ऑटो उद्योग को त्योहारों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:01 PM IST

ऑटो उद्योग को उम्मीद है कि इस त्योहारी सत्र में नई पेशकश और उत्पादन बढ़ने से कारों की बिक्री तेजी से होगी। हालांकि त्योहारी समय में आमतौर पर ऑटोमोबाइल की बिक्री में बढ़ोतरी होती है। इस साल त्योहारी समय 11 अगस्त को रक्षाबंधन से शुरू होकर 25 अक्टूबर को दीपावली तक चलेगा। 

ऑटोमोबाइल डीलरों के  के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि नई पेशकश और बेहतर उत्पादन गतिविधियों के चलते इस साल त्योहारी सत्र यात्री वाहनों की बिक्री के लिहाज से सबसे अच्छा रहेगा।’

उन्होंने कहा , ‘उद्योग पिछले 4-5 महीनों में औसतन तीन लाख से अधिक इकाइयों का उत्पादन कर रहा है। इससे खुदरा विक्रेताओं को मदद मिली है।’ 
आने वाले दिनों में कुछ चुनौतियों के बारे में पूछने पर उन्होंने देश के कुछ हिस्सों में अनिश्चित मानसून, मुद्रास्फीति के दबाव और चीन-ताइवान युद्ध के आसन्न खतरे का जिक्र किया। फाडा देश भर में 15,000 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है। 

किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री तथा विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ के मुताबिक ऐसे संकेत हैं कि आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे अब कम हो रहे हैं और बाजार की धारणा तेज बनी हुई है। 

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन) शैलेश चंद्र ने कहा कि कंपनी को त्योहारी सत्र के अंत तक ग्राहकों की मांग के बारे में कोई चिंता नहीं है।उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में बेहतर सेमीकंडक्टर उपलब्धता के साथ वाहनों की आपूर्ति में सुधार होगा। भाषा

 

Advertisement
First Published - August 7, 2022 | 3:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement