हैदराबाद की जेनरिक दवा निर्माता कंपनी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड ने अपनी नई दवा गाबापेंटिन की बिक्री के लिए कनाडा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ‘हेल्थ कनाडा’ से मंजूरी हासिल कर ली है।
गाबापेंटिन कैप्सूल 100 मिग्रा, 300 मिग्रा और 400 मिग्रा में उपलब्ध हैं। हेल्थ कनाडा से अरबिंदो को मिली यह छठी मंजूरी है।
गाबापेंटिन कैप्सूल फाइजर कनाडा इंक के न्यूरोंटिन कैप्सूल की तरह ही एक जेनरिक दवा है जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) सेगमेंट से संबद्ध है।