facebookmetapixel
Advertisement
स्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवालबाजार में स्थिरता आते ही कंपनियों ने QIP से जुटाए ₹16,990 करोड़, अदाणी ग्रुप की डील से आई भारी तेजीकल्ट फिट ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जमा किए पेपर, 950 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारीसन फार्मा ने ऑर्गनन का 11.75 अरब डॉलर में किया अधिग्रहण, SBI समेत 11 अलग-अलग बैंकों ने दिया कर्जकनेक्टेड कारों और EVs में हैकिंग का खतरा बढ़ा, सरकार ने वाहन कंपनियों को दिया साइबर ऑडिट का निर्देश53 कंपनियों में प्री-लिस्टिंग लॉक-इन तीन महीने में होगी समाप्त, निवेशकों की रहेगी नजर 

अथ श्री सत्यम घोटाला कथा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:35 PM IST

सत्यम घोटाला किस तरह अंजाम दिया गया, यह जानने की उत्सुकता हर किसी को है।
इंडियन इंस्टीटयूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट (आईसीएआई) के अध्यक्ष उत्तम प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक, कंपनी के पूर्व सीएफओ वाडलामणि श्रीनिवास ने पूछताछ में इसका सिलसिलेवार खुलासा किया।
इस घोटाले की जांच कर रही आईसीएआई की समिति के सदस्य अग्रवाल और शांतिलाल डागा ने श्रीनिवास और बर्खास्त ऑडिटरों एस.गोपालकृष्णन और तालुरी श्रीनिवास से रविवार को हैदराबाद स्थित केंद्रीय जेल में पूछताछ की थी।
आइए देखते हैं,बकौल श्रीनिवास क्या है सत्यम के असत्यम में बदलने की यह दुखद मगर दिलचस्प कहानी :
घर जला घर के चिराग से !
घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बी. रामलिंग राजू उनके छोटे भाई और कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक बी. राम राजू हैं।
बरसों पहले पड़े थे बीज
घोटाला पांच-छह साल पहले 10 करोड़ रुपये के समायोजन के साथ शुरू हुआ और तिमाही दर तिमाही यह चलता रहा। कई सालों तक चालू खाते में रुपये को रखा गया।
जालसाजी पर टिका था जलवा
कंपनी के पास 600 ग्राहक थे। उनमें से कुछ की बिक्री रसीद को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।
उसके बाद उन्होंने 90 दिन के भीतर प्राप्त रुपये को (फर्जी) बैंक स्टेटमेंट्स में दिखाया।
सभी तथ्य और वाह्य स्टेटमेंट्स ऑडिटर्स को सत्यम प्रबंधन ने उपलब्ध कराए थे।
वर्ष 2006 में दो विशेषज्ञों ने उनसे यह पूछा था कि जब इतनी नकदी है तो वह कोष जुटाना क्यों चाहते हैं। तब रामलिंग राजू ने एफडीआर रसीद के जरिए धन को बैंक खातों की बजाए अचल संपत्ति के रूप में दिखाया।

Advertisement
First Published - April 7, 2009 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement