facebookmetapixel
Advertisement
Axis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीकाNFO Alert: ICICI PRU MF की 2 नई स्कीम लॉन्च, ₹500 से हाइब्रिड और मल्टी एसेट फंड में निवेश का मौकापश्चिम एशिया संकट की मार! भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सुस्ती के संकेत: FICCI सर्वे

Apple की आपूर्तिकर्ता Foxconn ने तेलंगाना में अपना निवेश प्रस्ताव बढ़ाया

Advertisement

फॉक्सकॉन इंडिया ने पहले ही भारत में 15 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे चुकी है। इस तरह उसका कुल प्रस्तावित निवेश बढ़कर 55 करोड़ डॉलर हो गया है।

Last Updated- August 12, 2023 | 5:22 PM IST
Foxconn

फिट होंग टेंग लिमिटेड (फॉक्सकॉन) के निदेशक मंडल ने तेलंगाना में 40 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है। फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि वी ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी।

कंपनी पहले ही भारत में 15 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे चुकी है। इस तरह उसका कुल प्रस्तावित निवेश बढ़कर 55 करोड़ डॉलर हो गया है।

ताईवान की फॉक्सकॉन एप्पल की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है। फॉक्सकॉन ने शुक्रवार को हांगकांग शेयर बाजार को बताया, ”फिट सिंगापुर ने चांग यी इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को 40 करोड़ डॉलर का पूंजी निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।”

इस कंपनी की 99.99 प्रतिशत पूंजी हिस्सेदारी फिट सिंगापुर के पास है। वी ली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ”हम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, तेलंगाना! 40 करोड़ डॉलर की एक और खेप आ रही है।”

वी ली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शनिवार को ट्वीट किया कि नया निवेश प्रस्ताव पहले से ही प्रतिबद्ध 15 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त है।

रामाराव ने एक्स पर ट्वीट किया, ”फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ हमारी दोस्ती दृढ़ बनी हुई है। हम सभी आपसी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं। कुल 55 करोड़ डॉलर (पिछले 15 करोड़ डॉलर को जोड़कर) के निवेश के साथ, फिट तेलंगाना में अपने वादों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह एक बार फिर तेलंगाना की गति को साबित करता है।”

Advertisement
First Published - August 12, 2023 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement