facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की : सीईओ टिम कुक

Advertisement

iPhone निर्माता ने एक दर्जन से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किए हैं। Apple ने कहा कि उसने तिमाही में 90.8 अरब अमरीकी डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया।

Last Updated- May 03, 2024 | 12:55 PM IST
Apple ने भारत में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि हासिल की :सीईओ टिम कुक, Apple achieves strong double-digit growth in India: CEO Tim Cook

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी ने भारत में मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि दर्ज की है और मार्च तिमाही में नया राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। कुक ने कहा कि भारतीय बाजार पर ‘‘मुख्य तौर पर ध्यान’’ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एप्पल, डेवलपर से लेकर बाजार तथा परिचालन तक पूरे परिवेश तंत्र पर काम कर रहा है और वह वृद्धि आंकड़ों से ‘‘बेहद खुश’’ है।

उन्होंने टेक कंपनी की दूसरी तिमाही की आय में भारत के योगदान पर कहा, ‘‘हमने (भारत में) मजबूत दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की। हम इससे बेहद खुश हैं। यह हमारे लिए मार्च तिमाही का नया राजस्व रिकॉर्ड है। जैसा कि आप जानते हैं, जैसा कि मैंने पहले भी कहा है..मैं इसे एक अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार के रूप में देखता हूं और यह हम मुख्य तौर पर इस पर ध्यान दे रहे हैं।’’

क्यूपर्टिनो स्थित आईफोन निर्माता ने एक दर्जन से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किए हैं। इनमें मार्च तिमाही के भारत, लैटिन अमेरिका और पश्चिम एशिया के साथ-साथ कनाडा, स्पेन और तुर्किये में दर्ज रिकॉर्ड राजस्व शामिल हैं।

Also read: Apple ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, 110 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की घोषणा की

एप्पल के भारतीय प्रदर्शन पर कुक ने कहा कि कंपनी के परिचालन संबंधी कार्य और विभिन्न पहलों के साथ-साथ बाजार में प्रवेश की योजना जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले वर्ष कुछ स्टोर खोले हैं और हमें वहां अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं।’’

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए एप्पल ने कहा कि उसने तिमाही में 90.8 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत कम है। एप्पल एक अक्टूबर से 28 सितंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement