facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

शेयरधारकों के लिए है एक और सौगात

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:40 PM IST

रिलायंस पेट्रोलियम के विलय में 26,000 करोड़ रुपये के ट्रेजरी स्टॉक को जारी नहीं किया जाना रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयरधारकों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
इस ट्रेजरी स्टॉक के निर्माण से कंपनी भविष्य में इस फंड का इस्तेमाल कर सकती है। इस विलय के तहत कंपनी ने शेव्रॉन से 60 रुपये प्रति शेयर की दर से रिलायंस पेट्रोलियम से 22.5 करोड़ शेयर खरीदने का निर्णय किया है। इसकी कुल कीमत 1350 करोड़ रुपये होती है।
शेव्रॉन ने ये शेयर आरआईएल से इसी कीमत पर लिए थे। यह रकम आरपीएल की कुल पेड अप पूंजी का 5 फीसदी है। इस विलय के बाद रिलायंस पेट्रोलियम में आरआईएल की होल्डिंग बढ़कर 75.38 फीसदी या 3 अरब 39 करोड़ 19 लाख 50 हजार शेयर हो गया है, जो पहले 70.38 फीसदी या 3 अरब 16 करोड़ 69 लाख 50 हजार शेयर था।
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘कंपनी विलय से पहले शेव्रॉन की हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके परिणामस्वरूप इस शेयर के बदले कोई शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।’ आरआईएल ने आरपीएल में होल्डिंग प्राप्त करने के लिए 21 करोड़ 20 लाख शेयर जारी किए हैं। यह एक तरह का ट्रेजरी स्टॉक हो सकता है, जो फंड उगाही में काम आएगा।

Advertisement
First Published - March 3, 2009 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement