facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़

एमवे ई-कॉमर्स के जरिए बढ़ाएगी बिक्री

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:46 AM IST

उत्पादों को सीधे बेचने वाली एफएमसीजी कंपनी एमवे इंडिया बिक्री के लिए ई-कॉमर्स की राह पकड़ रही है।


इसके लिए कंपनी ने अपनी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमवे डॉट इन पेश की है। यह वेब पोर्टल कंपनी को 2010 तक 3,00 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व कमाने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य ऑनलाइन का फायदा उठाकर अपने मौजूदा वितरण नेटवर्क को देशभर में फैले 5 लाख एमवे से जुड़े लोगों की संख्या को आगे बढ़ाने का भी है।

इसके साथ ही कंपनी अर्ध-शहरी इलाकों में ग्राहकों की पहुंच कंपनी की उत्पाद शृंखला तक बढ़ाना चाहती है।

एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी बिल पिनकनी ने कहा, ’10 साल में 91 करोड़ रुपये से बढ़कर 800 करोड़ रुपये तक पहुंचने के साथ अब हम  विकास और विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं। इसके लिए हमें और अधिक ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की जरूरत है। हमें विश्वास है कि हमारी इंटरनेट पर बढ़ती मौजूदगी कंपनी विकास को आगे बढ़ाएगी।’

कंपनी की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एमवे डॉट इन से एमवे के एजेंटों (एबीओ) को हर समय उनके कारोबार से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी और वे कहीं से भी किसी भी समय अपना ऑर्डर दे सकते हैं।

एमवे की यह वेबसाइट माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाई है। वेबसाइट भारत में एमवे के 4 लाख से अधिक एजेंट्स को केंद्रित समाधान मुहैया कराएगी।

Advertisement
First Published - December 2, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement