जीएमआर समूह की 35 किलोमीटर लंबी अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग परियोजना आज से शुरू हो रही है। इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस परियोजना को अंतिम रुप देने में ढ़ाई साल का वक्त लगेगा। जीएमआर को यह परियोजना नवंबर 2005 में आंतरिक प्रतिस्पर्द्धी बोली के जरिये प्राप्त हुई थी।