facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिज

ई-भुगतान, वित्तीय सेवाओं की ओर एमेजॉन के बढ़ते कदम

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:28 AM IST

महेंद्र नेरुरकर ने हाल में 4 महीने की यात्रा की थी। उन्होंने पालतू कुत्ते और परिवार के साथ सड़क मार्ग से गोवा, पुणे और मुंबई की यात्रा की। महामारी से उबरने के साथ उनकी इस यात्रा ने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका दिया। ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी की डिजिटल पेमेंट इकाई एमेजॉन पे के मुख्य कार्याधिकारी होने की वजह से नेरुरकर को देश के विभिन्न इलाकों में ई-भुगतान में आने वाली दिक्कतों को समझने में मदद मिली, जिससे कि वे अपनी टीम के साथ नवोन्मेषी उत्पाद बनाने की संभावना तलाश सकें।
नेरुरकर ने कहा, ‘मेरी टीम हर रोज फीडबैक लेती है।’ उन्होंने कहा, ‘अब मैं कह सकता हूं कि मैंने कारोबारी और ग्राहक से बात की और उन्होंने यह बताया। इससे आपको वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलती है कि समस्या कहां आ रही है।’
दरअसल एमेजन बीमा से लेकर कर्ज तक विभिन्न संभावनाओं की तलाश कर रही है, जो एमेजॉन पे के माध्यम से दी जा सकती है। कंपनी भारत में बढ़ते डिजिटल भुगतान में तेजी से हिस्सेदारी बढ़ा रही है, जिसकी प्रतिस्पर्धा वालमार्ट की फोनपे,  अलीबाबा समर्थित पेटीएम और गूगल पे से है।
एमेजॉन पे की भारत के जिस बाजार पर नजर है, वह बहुत विशाल है। भारत में डिजिटल भुगतान 2023 तक पांच गुना बढ़कर 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस के मुताबिक मोबाइल से भुगतान में बढ़ोतरी इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
नेरुरकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कुल मसला सही उत्पाद पेश करने का है, जिससे नकदी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को डिजिटल की ओर ले जाया जाए।’

Advertisement
First Published - March 30, 2021 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement