facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

एलायंस मीडिया ने जापानी फिल्मों के वितरण अधिकार खरीदे

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:01 AM IST

बॉलीवुड में भेजा फ्राई और मिक्स डबल जैसी सफल फिल्मों का निर्माण करने वाली एलायंस मीडिया ऐंड इंटरटेनमेंट के सीईओ सुनील दोषी ने 11 मियाजकी फिल्मों के लिए वितरण के अधिकार खरीदे हैं।


कंपनी ने जापानी स्टूडियो घिबली के साथ एक समझौते के तहत 48 करोड़ रुपये में वितरण के अधिकार खरीदे हैं। समझौते के तहत एलायंस भारत में जूनियर के नाम से द वैली ऑफ दी विंड, विस्पर ऑफ द हार्ट और अकादमी पुरस्कार जीत चुकी फिल्मों प्रिंसेज मोनोनोके और स्पिरिटेड अवे का वितरण करेगी।

इन फिल्मों को अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्रदर्शित किया जाना है। साथ ही दोषी इन्हें स्थानीय भाषाओं में भी डब करना चाहते हैं ताकि मेट्रो के अलावा छोटे शहरों में रहने वाले लोग भी इन फिल्मों को देख सकें। जापानी ऐनिमेटेड फिल्मों के अलावा एलायंस बच्चों के लिए स्कैंडिनेविया और उत्तरी अमेरिका की फिल्में भी प्रदर्शित करेगी। दोषी बच्चों के लिए एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और इसका निर्माण वह अगले 8 महीनों में शुरू कर देंगे।

इसके साथ ही जनवरी, 2009 में उनकी फ्रेंच ऐनिमेशन फिल्म अजूर और असमर भी बन कर प्रदर्शन के लिए तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया, ‘हम हर साल कम से कम एक ऐनिमेशन फिल्म प्रदर्शित करना चाहते हैं और साल में बच्चों के लिए एक फीचर फिल्म बनाने की भी हमारी योजना है।’

एलायंस मीडिया मल्टीप्लेक्सों से बात कर रही है ताकि हर सप्ताहांत बच्चों और युवाओं के लिए विशेष तौर पर सुबह के शो दिखाएं जाएं जिनमें टिकटों के दाम 70 रुपये से शुरू होंगे। कंपनी की योजना जूनियर के नाम से होम वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन की भी है।

Advertisement
First Published - October 21, 2008 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement