facebookmetapixel
Advertisement
अर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दरबढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, Sierra EV लॉन्च के बाद सप्लाई पर फोकसHUL AGM: पश्चिम एशिया युद्ध से बढ़ी कच्चे माल की लागत, पहली तिमाही में कारोबार पर पड़ा असरशांति समझौते से कम हुआ जोखिम, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों व AI शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर रहेगी नजर: RBI

Akasa Air ने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया

Advertisement

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ताजा ऑर्डर, जिसमें 737 मैक्स 10 और 737 मैक्स 8-200 जेट शामिल हैं, से एयरलाइन को 2032 तक लगातार विमान मिल सकेंगे।

Last Updated- January 18, 2024 | 12:48 PM IST
Akasa Air
Representative Image

अकासा एयर ने बृहस्पतिवार को 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों के लिए ऑर्डर दिया। दो साल से भी कम पुरानी एयरलाइन अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिचालन का विस्तार करना चाहती है, जिसके तहत यह ऑर्डर दिया गया है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि ताजा ऑर्डर, जिसमें 737 मैक्स 10 और 737 मैक्स 8-200 जेट शामिल हैं, से एयरलाइन को 2032 तक लगातार विमान मिल सकेंगे। इससे कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

अकासा एयर ने 2021 में 72 बोइंग 737 मैक्स विमानों का प्रारंभिक ऑर्डर दिया था। इसके बाद कंपनी ने जून 2023 में चार बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों का ऑर्डर दिया। बयान में कहा गया कि जनवरी 2024 के इस ताजा सौदे के साथ एयरलाइन की कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 226 विमानों तक हो गई है।

अकासा एयर वर्तमान में 22 विमानों के बेड़े का संचालन करती है और उसे अगले आठ वर्षों के दौरान कुल 204 विमान मिलेंगे। अकासा एयर के संस्थापक और सीईओ विनय दुबे ने कहा कि इस बड़े और ऐतिहासिक विमान ऑर्डर से एयरलाइन को इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 अग्रणी एयरलाइनों में शामिल होने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ”हमारे बेड़े में ये बढ़ोतरी हमें अपने परिचालन की ताकत बढ़ाने में मदद करेगी और हम निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू कर सकेंगे।” इस ऑर्डर की घोषणा यहां ‘विंग्स इंडिया 2024’ कार्यक्रम में की गई।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 12:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement