facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेMarket Outlook: भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक आंकड़े और तेल की कीमतों से तय होगी शेयर बाजार की चालटाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्ट

Air India: क्रिकेटरों के लिए उड़ान रद्द करने पर रिपोर्ट मांगी

Advertisement

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि नियामक ने एयर इंडिया से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

Last Updated- July 03, 2024 | 11:14 PM IST
एक साथ 'सिक लीव' पर चले गए Air India Express के क्रू मेंबर्स, कैंसिल हुई कई फ्लाइट, Air India Express cancels several flights due to cabin crew shortage

एयर इंडिया ने मंगलवार की अपनी नेवार्क-दिल्ली उड़ान रद्द कर दी ताकि उस विमान से टी-20 विश्व कप चैंपियन भारतीय क्रिकेटरों को देश लाया जा सके। भारतीय टीम तूफान के कारण बारबेडॉस में फंसी हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि नियामक ने एयर इंडिया से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

दिसंबर 2017 में जारी डीजीसीए के नियमों के मुताबिक कोई भी विमानन कंपनी अपने निर्धारित उड़ानों को प्रभावित किए बगैर गैर प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन कर सकती है। नियम के अनुसार, ‘विमानन कंपनी को चार्टर उड़ानों के संचालन के लिए निर्धारित उड़ानों में व्यवधान नहीं होना चाहिए।’

एयर इंडिया ने इस बारे में बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। मगर उसके एक अधिकारी ने कहा कि नेवार्क-दिल्ली उड़ान के सभी यात्रियों को एयर इंडिया और उसकी सहयोगी विमानन कंपनियों की उड़ानों में बिठा दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘नेवार्क से दिल्ली आने वाली उड़ान का कोई भी यात्री उड़ान रद्द होने के कारण अमेरिका में नहीं फंसा है।’

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान भेजा गया था। वे सभी गुरुवार सुबह 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।’ दिल्ली पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर क्रिकेटरों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। विजेता टीम के सम्मान में मुंबई में एक रोड शो आयोजित करने की भी योजना है।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement