facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का मास्टरस्ट्रोक: AIF योजनाओं के लिए फास्ट-ट्रैक व्यवस्था शुरू, अब कम समय में लॉन्च होंगे फंडबाजार का मेगा कमबैक: अप्रैल में ₹51 लाख करोड़ बढ़ा निवेशकों का पैसा, मार्केट कैप में रिकॉर्ड उछालQ4 Results: ACC, अदाणी पोर्ट्स, नालको से लेकर वारी एनर्जीज तक; किस कंपनी ने कितना कमाया?करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, पिता संजय कपूर की संपत्ति पर लगी रोकभारत और इटली मिलकर बनाएंगे घातक हथियार,रक्षा औद्योगिक ढांचे पर बनी सहमति; सुरक्षा होगी और मजबूतसमुद्र में बढ़ी भारत की ताकत: नौसेना और DRDO ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षणSC का ऐतिहासिक रुख: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर नहीं थोप सकते अनचाहा गर्भ, कानून में बदलाव के संकेतबाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 583 अंक टूटा, क्रूड ऑयल और ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशनHindustan Unilever Q4 Results: मुनाफा 21.4% उछला, निवेशकों को मिलेगा ₹22 का बंपर डिविडेंडकॉग्निजेंट में छंटनी का ‘प्रोजेक्ट लीप’: 15,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, भारत में सबसे ज्यादा असर

अप्रैल में ऑन-टाइम रही Air India की उड़ान

Advertisement

वक्त पर आवाजाही के मामले में टाटा समूह की विमानन कंपनियों का अप्रैल के दौरान प्रदर्शन बेहतर हुआ

Last Updated- May 05, 2023 | 9:50 PM IST
Air India

टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनियों – एयर इंडिया (Air India), विस्तारा (Vistara) और एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) में ऑन-टाइम (वक्त पर आवाजाही) प्रदर्शन के मामले में अप्रैल के दौरान सभी प्रमुख विमानन कंपनियों में मासिक आधार पर सबसे ज्यादा सुधार नजर आया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आंकड़ों से जानकारी मिली है।

सभी प्रमुख विमानन कंपनियों में से एयर इंडिया ने सबसे ज्यादा सुधार किया। मार्च में इसका ऑन-टाइम प्रदर्शन 83.45 प्रतिशत था, जो अप्रैल में बढ़कर 91.63 प्रतिशत हो गया। सभी विमान कंपनियों में एयरएशिया इंडिया दूसरे स्थान पर रही, इसका प्रदर्शन 79.06 प्रतिशत से बढ़कर 84.17 प्रतिशत हो गया। एयर इंडिया में विलय की प्रक्रिया में लगी विस्तारा का ऑन-टाइम प्रदर्शन 84.68 प्रतिशत से बढ़कर 87.77 प्रतिशत हो गया।

विस्तारा के प्रवक्ता ने कहा कि ऑन-टाइम प्रदर्शन उसके लिए प्रदर्शन का प्रमुख संकेतक है। इसके अलावा विमान कंपनी रणनीतिक योजना, टीम वर्क और चुस्ती के जरिये इस पैमाइश को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि हमने वर्ष 2022 में चार प्रमुख महानगरों में दूसरा सर्वश्रेषठ ऑन-टाइम प्रदर्शन दर्ज किया है। हम महीने दर महीने इसे बेहतर बनाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं।

Also Read: Air India के ज्यादातर पायलटों ने रिवाइज्ड सैलरी स्ट्रक्चर को स्वीकार किया: कैंपबेल विल्सन

आकाश एयर (Akasa Air), जिसका मार्च में सबसे अच्छा ऑन-टाइम प्रदर्शन था, ने अप्रैल में 95.1 प्रतिशत के साथ अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का ऑन-टाइम प्रदर्शन मार्च के 92.43 प्रतिशत से घटकर अप्रैल में 89.97 प्रतिशत रह गया।

वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइसजेट (SpiceJet) का ऑन-टाइम प्रदर्शन मार्च की तरह ही अप्रैल में भी सभी विमानन कंपनियों में सबसे खराब रहा। गो फर्स्ट (Go First) द्वारा राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट में दिवाला आवेदन दायर करने की वजह से स्पाइसजेट खड़े हुए 25 विमानों को सेवा में वापस ला रही है।

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement