facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Air India Express ने लॉन्च किया ‘फ्रीडम सेल’, घरेलू उड़ानों का किराया ₹1,279 से शुरू

Advertisement

Air India Express Freedom Sale: इस सेल के तहत 19 अगस्त, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की यात्रा के लिए बुकिंग 15 अगस्त तक खुली है।

Last Updated- August 10, 2025 | 8:22 PM IST
Air India Express

Air India Express Freedom Sale: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रविवार को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘फ्रीडम सेल’ की घोषणा की है। इस सेल के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर लगभग 50 लाख सीटें उपलब्ध होंगी, जिनकी शुरुआती कीमत घरेलू उड़ानों के लिए 1,279 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,279 रुपये रखी गई है।

15 अगस्त तक कर सकते हैं बुकिंग

एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सेल के तहत 19 अगस्त, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की यात्रा के लिए बुकिंग 15 अगस्त तक खुली है। बयान में कहा गया, ‘‘घरेलू उड़ानों के लिए किराया 1,279 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,279 रुपये से शुरू हो रहा है।’’

Also Read: Gold Price: इस त्योहार सीजन क्यों महंगा हो सकता है आपका अगला सोने का गहना? बता रहे हैं एक्सपर्ट्स

10 अगस्त से लाइव है ‘फ्रीडम सेल’

यह सेल 10 अगस्त से केवल एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट (www.airindiaexpress.com) और एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऐप पर उपलब्ध होगी। वहीं, 11 से 15 अगस्त तक यह सभी प्रमुख बुकिंग चैनल पर भी उपलब्ध होगी। इस पेशकश के तहत यात्रा 19 अगस्त, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की जा सकती है।”

विभिन्न कैटेगरी की टिकटें उपलब्ध

फ्रीडम सेल में विभिन्न प्रकार की टिकटें उपलब्ध हैं, जो यात्रियों की जरूरतों के अनुसार हैं:

Xpress Lite: बिना चेक-इन बैगेज के विकल्प, जो केवल एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Xpress Value: इसमें मानक चेक-इन बैगेज शामिल है, जिसकी कीमत घरेलू मार्गों के लिए ₹1,379 से शुरू होती है और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए ₹4,479 से।

Xpress Biz: बिजनेस क्लास जैसी सेवा, जिसमें 58 इंच तक की सीट पिच होती है, जो अब 40 से अधिक नए विमानों में उपलब्ध है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 8:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement