facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

इंजन में खराबी के बाद Abu Dhabi हवाई अड्डे लौटा Air India Express का विमान

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 12:05 PM IST
Air India

कालीकट जाने वाला एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान उड़ान भरते समय इंजन में आई खराबी के कारण शुक्रवार को तड़के अबू धाबी हवाई अड्डे पर लौट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि उड़ान भरने के दौरान विमान के एक इंजन में आग देखी गई थी। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बोइंग 737-800 विमान में कुल 184 यात्री सवार थे और ये सभी सुरक्षित हैं। एक सूत्र ने कहा कि विमान का एक इंजन खराब हो गया था।

डीजीसीए अधिकारी के मुताबिक, अबू धाबी से कालीकट जा रही उड़ान संख्या वीटी-एवाईसी IX 348 को करीब एक हजार फुट की ऊंचाई पर इंजन संख्या-एक में आग लगने के बाद बीच रास्ते से वापस लौटा दिया गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, उड़ान भरते समय विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement