facebookmetapixel
Advertisement
AI की बढ़ती ताकत से बदलेगी रियल एस्टेट की तस्वीर! डेटा सेंटर बनेंगे कमाई का नया इंजनStocks to Watch Today: NATCO Pharma, GAIL, Cipla समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर; आज आएंगे UltraTech Cement और Paytm के नतीजेदेश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावट

रियल एस्टेट के बाद दूसरे कारोबार में भी उतरी एक्सिस ईकॉर्प, एक साल में बन जाएगी 10 से ज्यादा होटलें

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 6:19 PM IST
Realty firm Axis Ecorp enters hotel biz; plans to open more than 10 properties in 1 year

रियल एस्टेट कंपनी एक्सिस ईकॉर्प होटल कारोबार में उतर गई है। इसके तहत कंपनी ने उत्तराखंड में अपनी पहली संपत्ति खरीदी है। कंपनी की योजना अगले एक साल में पर्यटन स्थलों पर 10 से अधिक होटल खोलने की है।

दिल्ली-एनसीआर की कंपनी एक्सिस ईकॉर्प रियल एस्टेट, शिक्षा के साथ-साथ प्रौद्योगिकी कारोबार में सक्रिय है। वह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक बड़ी आवासीय परियोजना विकसित कर रही है।

अब कंपनी होटल व्यवसाय में उतरी है। उसकी पहली रिजॉर्ट संपत्ति जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निकट स्थित है जिसका परिचालन अगले महीने से शुरू हो जाएगा। यह रिजॉर्ट डीफैलोज नाम से है।

कंपनी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल और गोवा तक विस्तार करना चाहती है। उसका इरादा 50 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त करने का है।

कंपनी के निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) आदित्य कुशवाहा ने कहा कि भारत के आतिथ्य क्षेत्र ने 2022 में शानदार वापसी की है। वृद्धि का मुख्य कारक घरेलू पर्यटन है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement