facebookmetapixel
Advertisement
Fund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामालटाटा ग्रुप के इस शेयर में मचा हड़कंप! Q1 अपडेट के बाद 11% तक टूटा Trent, निवेशकों को बड़ा झटका

विज्ञापन का भी है अनूठा अंदाज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:19 PM IST

टाटा नैनो दूसरी छोटी कारों की तरह अपने विज्ञापन पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करने वाली है।
विज्ञापन खर्च कम करने के लिए नैनो का विज्ञापन किसी भी टेलीविजन चैनल पर नहीं दिया जाएगा। विज्ञापन बजट कम होने की वजह से नैनो का विज्ञापन प्रिंट और खासतौर पर इंटरनेट पर किया जाएगा।
नैनो की लॉन्चिंग अवसर पर टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि हमने देश की जनता से एक लाख रुपये में कार देने वादा किया था। इस वायदे को पूरा करना आसान नहीं था, फिर भी हमने अपने वादे को पूरा किया है। नैनो के खर्च को कम करने के लिए विज्ञापन तरीके में भी बदलाव किया गया है।
कंपनी की विज्ञापन योजना को विस्तार से बताते हुए टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकांत ने कहा कि विज्ञापन जानकारी देने या प्रचार करने के लिए किया जाता है। नैनो का पहले से ही प्रचार हो चुका है, इसलिए प्रचारित करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ जानकारी दी जाएगी।
इसीलिए हमने तय किया है कि नैनो का विज्ञापन किसी भी टेलीविजन चैनल पर नहीं दिया जाएगा और प्रिंट, रेडियो और दूसरे मीडिया माध्यमों खास तौर पर इंटरनेट का इस्तेमाल भी बिल्कुल नए तरीके से किया जाएगा।
उनके अनुसार नैनो की देश भर में आसान पहुंच तय करने के लिए टाटा मोटर्स देशभर में फैले अपने डीलर नेटवर्क का सहारा लेने के साथ ही वेस्टसाइड और क्रोमा रीटेल आउटलेट का भी उपयोग करेंगे।
इन आउटलेटों पर नैनो लोगों को देखने के लिए रखी जाएगी और यहां नैनो की बुकिंग भी की जा सकेगी। इन जगहों पर बेसबॉल कैप, टी-शर्ट और चाबियों की रिंग जैसे तमाम विज्ञापन के नए साधन रखे जाएंगे।

Advertisement
First Published - March 25, 2009 | 11:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement