facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

आदित्य बिड़ला एमएफ ने जमा कराए आईपीओ के दस्तावेज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:41 AM IST

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा जमा करा दिया है। सूत्रों ने कहा, इस आईपीओ का आकार करीब 2,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। इससे परिसंपत्ति प्रबंधक का मूल्यांकन करीब 15,000 करोड़ रुपये होगा।
इस पेशकश के जरिये कनाडा की सन लाइफ अपनी 12.56 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी जबकि भारतीय साझेदार आदित्य बिड़ला कैपिटल एक फीसदी से भी कम हिस्से का विनिवेश करेगी।
अभी आदित्य बिड़ला कैपिटल के पास एएमसी की 51 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि बाकी 49 फीसदी सन लाइफ के पास है। इस आईपीओ के बाद फंड हाउस में कुल प्रवर्तक हिस्सेदारी 100 फीसदी से घटकर 86.5 फीसदी पर आ जाएगी। मंगलवार को आदित्य बिड़ला कैपिटल का शेयर 1.6 फीसदी चढ़ा।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी अभी देश का चौथा सबसे बड़ा फंड हाउस है और इसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां दिसंबर 2020 में 2.74 लाख करोड़ रुपये थी। विवरणिका मसौदे के मुताबिक, सितंबर 2011 के बाद से ही परिसंपत्ति प्रबंधक ने चौथे सबसे बड़े फंड हाउस की रैकिंग औसत तिमाही एयूएम के लिहाज से बरकरार रखी है। मार्च 2020 के आखिर में कुल फोलियो (72 लाख) के लिहाज से फंड हाउस की रैंकिंग छठी थी।
फंड हाउस ने वैयक्तिक निवेशकों की उच्च हिस्सेदारी में सुधार देखा है और यह मार्च 2016 के 40 फीसदी के मुकाबले दिसंबर 2020 में 46.5 फीसदी पर पहुंच गया, जो पांच अग्रणी एएमसी में दूसरा सर्वोच्च आंकड़ा है।
मार्च 2020 में समाप्त चार वर्ष की अवधि में कंपनी की परिसंपत्तियां 23.6 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि की रफ्तार से बढ़ी है। 10 अग्रणी कंपनियों में यह पांचवीं सबसे बड़ी बढ़त की रफ्तार है। दिसंबर 2020 में समाप्त नौ महीने की अवधि में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी की कुल आय 874 करोड़ रुपये रही और शुद्ध लाभ 370 करोड़ रुपये रहा।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी अपने कुल एयूएम में इक्विटी की हिस्सेदारी बढ़ाने में कामयाब रही है। फंड हाउस 135 योजनाओंं की पेशकश करती है, जिनमें 35 इक्विटी में, 95 डेट में और पांच ईटीएफ में हैं। विवरणिका के मसौदे में फंड हाउस ने एयूएम के कुछ ही योजनाओं में सेंक्रद्रण का जिक्र एक जोखिम के तौर पर किया है।
दिसंबर 2020 के आखिर में फंड हाउस की पांच इक्विटी योजनाओं की हिस्सेदारी इक्विटी एयूएम में करीब 62.4 फीसदी थी और पांच अग्रणी डेट योजनाओं की हिस्सेदारी डेट एयूएम में करीब 60 फीसदी थी।
अभी एचडीएफसी एएमसी, निप्पॉन एएमसी और यूटीआई एएमसी ही एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हैं। आदित्य बिड़ला एएमसी के आईपीओ का प्रबंधन कोटक, बोफा सिक्यो., सिटी और ऐक्सिस कैपिटल समेत 11 इन्वेस्टमेंट बैंक कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 20, 2021 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement