facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाOpening Bell: सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 24,250 के नीचे; IT और Oil & Gas शेयरों ने बढ़ाया दबावStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

Adani Power ने 815 करोड़ रुपये में दहाणु पावर खरीदी

Advertisement

Adani Power ने कहा है कि अधिग्रहण के लिए कुल निवेश 815 करोड़ रुपये है, जिसकी व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से की जाएगी।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:17 PM IST
Adani Power Share price

ताप बिजली कंपनी अदाणी पावर ने कहा है कि उसने 815 करोड़ रुपये में दहाणु पावर का अधिग्रहण करने के लिए व्यवसाय स्थानांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार की शाम बीएसई को भेज बयान में अदाणी पावर ने कहा कि उसने दहाणु के 500 मेगावॉट क्षमता वाले अदाणी दहाणु थर्मल पावर स्टेशन (एडीटीपीएस) का अधिग्रहण करने के लिए नॉर्थ महाराष्ट्र पावर (एनएमपीएल) के साथ समझौता किया है।

अदाणी पावर ने कहा है कि अधिग्रहण के लिए कुल निवेश 815 करोड़ रुपये है, जिसकी व्यवस्था आंतरिक स्रोतों से की जाएगी। अगले पांच साल में विद्युत संयंत्र के विस्तार पर कंपनी करीब 450 करोड़ रुपये और खर्च करेगी।

एडीटीपीएस असल में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के मुंबई विद्युत वितरण सर्किल को दीर्घावधि विद्युत खरीद समझौते के तहत बिजली की आपूर्ति करता है। हाल तक यह संपत्ति अदाणी एनर्जी सॉल्युशंस के पास थी।

28 सितंबर को अदाणी एनर्जी ने कहा कि नॉर्थ महाराष्ट्र पावर अब उसकी सहायक कंपनी नहीं रही क्योंकि उसने अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (एपीपीएल) को और इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं, जो एनएमपीएल की 99.90 प्रतिशत पोस्ट इश्यू पेड अप कैपिटल के बराबर हैं।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement