facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीत

NDTV के लिए Adani Group का 493 करोड़ रुपये का ओपन ऑफर मंगलवार से शुरू

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:12 AM IST

मीडिया कंपनी New Delhi Television (NDTV) में बाजार से अतिरिक्त 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए Adani Group का ओपन ऑफर मंगलवार से शुरू होगा। 

Adani Group की कंपनियों की तरफ से पेशकश का प्रबंधन करने वाली JM Financial ने एक नोटिस में कहा कि ओपन ऑफर 22 नवंबर को खुलेगा और पांच दिसंबर को बंद होगा। 

कंपनी ने अपने ओपन ऑफर के लिए प्राइस बैंड 294 रुपये प्रति शेयर तय किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (Sebi) ने NDTV में अतिरिक्त हिस्सेदारी लेने के लिए Adani Group की 492.81 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पेशकश को सात नवंबर को मंजूरी दे दी थी।

गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह ने गत अगस्त में विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। VCPL ने NDTV के संस्थापकों को एक दशक पहले 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि कर्ज के तौर पर दी थी। इस कर्ज के एवज में ऋणदाता को किसी भी समय एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी लेने का प्रावधान रखा गया था। 

अदाणी समूह के हाथों अधिग्रहण के बाद VCPL ने 17 अक्टूबर को ऐलान किया था कि वह NDTV के अल्पांश शेयरधारकों से अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाएगी। 

VCPL के साथ AMG Media Networks और Adani Enterprises Ltd यह 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। ओपन ऑफर के तहत 294 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1.67 करोड़ शेयरों की पेशकश की जाएगी। पूरी तरह से सब्सक्रिप्शन मिलने की स्थिति में इस ओपन ऑफर का आकार 492.81 करोड़ रुपये होगा। 

Advertisement
First Published - November 21, 2022 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement