facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

शेयरों में भारी गिरावट से प्रभावित हो सकती है Adani Group की पूंजी जुटाने की क्षमता: Moody’s

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 10:47 PM IST
Adani Ports Stock
Shutterstock

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को आगाह किया कि अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से पूंजी जुटाने की समूह की क्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, एक अन्य रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा कि समूह की कंपनियों को लेकर अभी उसकी रेटिंग प्रभावित नहीं होगी।

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी के इस आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

हालांकि, अदाणी समूह ने ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया है। लेकिन लगभग एक सप्ताह में अदाणी समूAह की सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्य 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा घट गया
है।

मूडीज ने बयान में कहा, ‘शॉर्ट सेलर कंपनी की रिपोर्ट जारी होने के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में आई बड़ी और तेज गिरावट के मद्देनजर, तात्कालिक रूप से हमारा ध्यान रेटिंग में शामिल समूह की कंपनियों के पास नकदी की स्थिति समेत उनकी कुल वित्तीय मजबूती या जुझारू क्षमता का आकलन करने पर है।

इसके अलावा हम यह भी देख रहे हैं कि अगले एक-दो साल में परिपक्व हो रहे ऋण के पुनर्वित्त तथा वृद्धि को समर्थन के लिए उनकी कर्ज जुटाने की क्षमता कितनी है।

मूडीज ने कहा कि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड के लिए उसकी रेटिंग का आधार उनके दीर्घावधि के बिक्री अनुबंध वाले विनियमित अवसंरचना कारोबार या उनके मजबूत परिचालन के साथ नकदी प्रवाह और बाजार में दबदबे की स्थिति है।

उसने कहा, ‘इन प्रतिकूल घटनाक्रमों की वजह से समूह की निवेश या अगले एक-दो साल में परिपक्व हो रहे ऋण के पुनर्वित्त के लिए पूंजी जुटाने की क्षमता घटेगी।’ दूसरी ओर फिच रेटिंग्स ने कहा कि ‘शॉर्ट सेलर’ की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में अदाणी समूह की कंपनियों और उनकी प्रतिभूतियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Adani vs Hindenburg: अदाणी समूह की कंपनियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा- Fitch

उसने कहा, ‘अदाणी समूह पर कदाचार का आरोप लगाने वाली ‘शॉर्ट सेलर’ की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में अदाणी समूह की कंपनियों और उनकी प्रतिभूतियों की रेटिंग पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि अभी समूह के नकदी प्रवाह के अनुमान में भी किसी तरह के बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिच ने आगे कहा, ‘हमारी निगरानी जारी है और हम कंपनियों की वित्त तक पहुंच या दीर्घावधि के कर्ज की लागत संबंधी किसी भी बड़े बदलाव पर करीब से नजर रख रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 5:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement