facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

Adani Group का FPO की कीमत, तारीखों में बदलाव से इनकार

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 7:51 PM IST
Adani Group

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह ने अपनी अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (FPO) के तहत निर्धारित कीमतों या बिक्री की तारीखों में किसी तरह के बदलाव की संभावना से शनिवार को इनकार किया। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है।

समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का FPO निर्धारित समय और घोषित मूल्य दायरे के अनुसार चल रहा है। निर्गम मूल्य के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘बैंकरों और निवेशकों सहित हमारे सभी हितधारकों को FPO पर पूरा भरोसा है। हम FPO की सफलता को लेकर बेहद आश्वस्त हैं।’

अदाणी समूह ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण और फर्जी है और उसके FPO को नाकाम करने के इरादे से लाई गई है। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के FPO को शुक्रवार को आवेदन के पहले दिन केवल एक फीसदी अभिदान मिला था। यह FPO 31 जनवरी को बंद होगा। शेयर बाजार बीएसई पर उपलब्ध सूचना के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज लि. के FPO के पहले दिन 4.55 करोड़ शेयर के बदले केवल 4.7 लाख शेयरों के लिए ही बोली आई।

कंपनी ने FPO के लिये कीमत दायरा 3,112 से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई में 2,762.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। खुदरा निवेशकों ने चार लाख शेयरों के लिये आवेदन किये जबकि उनके लिये 2.29 करोड़ शेयर आरक्षित हैं। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 1.28 करोड़ शेयर के मुकाबले केवल 2,656 शेयर के लिये बोली आई।

यह भी पढ़ें: Hindenburg Report: अदाणी ग्रुप के लिए खतरे की घंटी ! MSCI ने मांगा फीडबैक

गैर-संस्थागत निवेशकों ने 60,456 शेयर के लिये बोली लगायी जबकि पेशकश 96.16 लाख शेयर की है। FPO खुलने के पहले अदाणी एंटरप्राइजेज ने एंकर यानी बड़े निवेशकों से 5,985 करोड़ रुपये जुटाए थे। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अदाणी समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। यह रिपोर्ट आने के बाद विविध कारोबार से जुड़े अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement